Tuesday, 19 March 2013
Tuesday, 1 January 2013
मैं सोचूं
जब मैं सोचूं कैसा हो सवेरा
जानूं जो तन-मन की स्फूर्ति लिए हो
जब मैं सोचूं कैसी हो मानसिकता
मन मुस्काएं, जब परम शांति लिए हो
जब मैं सोचूं हो दर्शन किसके
प्रभु तुल्य मात-पिता, और मेरे अपने के
जब मैं सोचूं बीते कैसा दिवस
कहे निर्मल हृदय सेवा, नेह से भरा हुआ
जब मैं सोचूं हो अवसान कैसा
मन में संकल्प लिए करना है बस सबका भला
अब मैं सोचूं जब हर दिवस का आव्हान, अवसान हो
होंठों पर मुस्कान हो, दूसरों के मान, दर्द का भान हो
जानूं जो तन-मन की स्फूर्ति लिए हो
जब मैं सोचूं कैसी हो मानसिकता
मन मुस्काएं, जब परम शांति लिए हो
जब मैं सोचूं हो दर्शन किसके
प्रभु तुल्य मात-पिता, और मेरे अपने के
जब मैं सोचूं बीते कैसा दिवस
कहे निर्मल हृदय सेवा, नेह से भरा हुआ
जब मैं सोचूं हो अवसान कैसा
मन में संकल्प लिए करना है बस सबका भला
अब मैं सोचूं जब हर दिवस का आव्हान, अवसान हो
होंठों पर मुस्कान हो, दूसरों के मान, दर्द का भान हो
7.20pm, 31/12/12
jab mai sochun kaisa ho savera
jaanu jo tan-man ki sfurti liye ho
jab mai sochun kaisi ho mansikta
man muskayein, jab param shanti liye ho
jab mai sochun ho darshan kiske
prabhu tulya maat-pita, aur mere apnon ke
jab mai sochun beete kaisa diwas
kahe nirmal hriday seva neh se bhara hua
jab mai sochun ho avsaan kaisa
man mein sankalp liye karna hai bas sabka bhala
ab mai sochun jab har diwas ka avhan, avsaan ho
har honthon par muskaan ho, dusron ka bhaan ho
Thursday, 29 November 2012
रात्रि 2
दिवस ने उतारी स्वर्णिम चुनरी
ओढ़ी निशा ने तारों भरी चुनरी
डैनों तले खग-माँ ने चूजों को किया
क्लांत काया ने शयन का चयन किया
शुभ रात्रि
ओढ़ी निशा ने तारों भरी चुनरी
डैनों तले खग-माँ ने चूजों को किया
क्लांत काया ने शयन का चयन किया
शुभ रात्रि
30-10-2011
diwas ne utari swarnim chunri
odhi nisha ne taaron bhari chunri
daino tale khag-ma ne chujon ko kiya
klant kaayaa ne shayan ka chayan kiya
shubh ratri
Friday, 6 July 2012
प्रभात 36
फैली चहुँ ओर सूरज की लाली
लुभा रही प्रकृति की छटा निराली
खिल गयीं देखो नन्ही कलियाँ
उठ भी जाओ अब मेरी मुनिया
शुभ प्रभात
27-10-2011
faili chahun or suraj ki lali
lubha rahi prakriti ki chhata nirali
khil gayin dekho nanhi kaliyan
uth bhi jao ab meri muniya
shubh prabhat
Subscribe to:
Posts (Atom)

